पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भरतपुर में खुलेगी एलकेएम क्रिकेट एकेडमी

भरतपुर में खुलेगी एलकेएम क्रिकेट एकेडमी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए जल्द ही अत्याधुनिक सुविधाओं से संपन्न क्रिकेट एकेडमी खोली जाएगी। यह निजी क्षेत्र की होगी, किंतु इसमें खिलाड़ियों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। खिलाड़ियों का चयन सरकारी स्कूल एवं कालेजों से होगा। इसके लिए राज्य सरकार से एमओयू किया जाएगा। इसकी घोषणा गत दिवस जयपुर में अलवर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष एवं आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित कुमार मोदी के पुत्र रुचिर माेदी ने की है। उन्होंने भरतपुर, धौलपुर सहित नागौर, श्रीगंगानगर, सवाईमाधोपुर, प्रतापगढ़, जालोर, बांसवाड़ा में ललित कुमार मोदी सेंटर आफ एक्सीलेंस खोलने की घोषणा की है। इसमें 7 से 10 वर्ष तथा 11 से 16 आयुवर्ग के बच्चों को निशुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी। यह नेशनल क्रिकेट एकेडमी तर्ज पर तैयार किया जाएगा। इन केंद्रों पर स्पोर्टस रूम, लाइब्रेरी, कोच सहित कोचिंग के अत्याधुनिक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा प्रशिक्षुओं को तकनीक आधारित क्षमता भी प्रदान की जाएगी। यह सभी सुविधाएं निशुल्क मुहैया कराई जाएंगी। इस संबंध में जिला क्रिकेट संघ के सचिव शत्रुधन तिवारी ने बताया कि एकेडमी भरतपुर के खिलाड़ियों के लिए वरदान साबित होगी। क्योंकि रुचिर मोदी ने जो घोषणा की है, उसमें भरतपुर में सबसे बड़ा सेंटर बनाने की बात कही गई है।

अच्छी खबर
जिला क्रिकेट संघ के बाद दूसरी बड़ी एकेडमी, रुचिर मोदी ने की घोषणा, निशुल्क प्रशिक्षण
भरतपुर का ही राहुल चाहर आईपीएल में खेल रहा
भरतपुर के खिलाड़ियों के लिए यह दूसरी क्रिकेट एकेडमी होगी। क्योंकि जिला क्रिकेट संघ की ओर से भी क्रिकेट एकेडमी की संचालन करीब डेढ़ साल से किया जा रहा है। जिला क्रिकेट संघ की एकेडमी मानव भारती स्कूल परिसर में संचालित है। जहां टर्फ विकेट सहित अत्याधुनिक सुविधाएं है। फलस्वरूप इस साल भरतपुर के कई खिलाडि़य़ों ने अंडर 14, अंडर 16 और अंडर 19 में जगह बनाई। भरतपुर का ही राहुल चाहर आईपीएल की मुंबई टीम में खेल रहा है। इसके अलावा धौलपुर से भी एक खिलाड़ी मुंबई टीम में चुना गया है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव तिवारी ने बताया कि एकेडमी से करीब 150 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

खबरें और भी हैं...