बीएड के परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाई
भरतपुर | महाराजा सूरजमल ब्रज विश्वविद्यालय ने बीएड प्रथम व बीएड द्वितीय के ड्यू पेपर व एक्स स्टूडेंट तथा बीए बीएड व बीएससी बीएड के परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल तक बढ़ा दी है। सहायक कुल सचिव डॉ. फरवटसिंह ने बताया कि तीन गुनी फीस के साथ 17 तक फार्म भर सकते हैं।