25 से हरिद्वार को रोडवेज बस की सुविधा प्रारंभ
भरतपुर | लोहागढ़ डिपो रोडवेज की एक नई बस 25 अप्रैल से हरिद्वार के लिए रवाना होगी। लोहागढ़-भरतपुर के मुख्य प्रबंधक खेम सिंह ने बताया कि हरिद्वार को बस सुबह 7 बजे रवाना होगी। वहां से यही बस रात 12 बजे हरिद्वार से भरतपुर के लिए रवाना होगी। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी हरिद्वार को तीन बसें संचालित की जा रही हैं। यात्री भार को देखते हुए हरिद्वार के लिए और भी बसें संचालित की जाएंगी।