परशुराम जयंती के दिन भी ब्रज विवि की हाेंगी परीक्षाएं
भरतपुर | महाराजा सूरजमल ब्रज विश्वविद्यालय ने 18 अप्रैल को परशुराम जयंती सार्वजनिक अवकाश के दिन भी परीक्षा कार्यक्रम यथावत रखने का निर्णय लिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि जयंती अवकाश 11 अप्रैल को घोषित हुआ है, जबकि परीक्षा कार्यक्रम महीने भर पहले घोषित हो चुका था। विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए 18 अप्रैल को होने वाली समस्त परीक्षाएं अपने यथावत समय पर होंगी। उल्लेखनीय है कि 18 अप्रैल को तीनों पारियों में परीक्षाएं हैं। वहीं राजस्थान विवि में भी परीक्षाएं यथावत रखीं गई हैं।