समान वार्षिक परीक्षा:18 अप्रैल की परीक्षा अब 26 को होगी
भरतपुर। जिला समान वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम में 18 अप्रैल को परशुराम जयंती का अवकाश होने के कारण आंशिक संशोधन किया गया है। पूर्व घोषित कार्यक्रम में 18 अप्रैल को होने वाली परीक्षा अब 26 अप्रैल को यथा समय पर होगी। जिला समान परीक्षा के संयोजक सुनील चतुर्वेदी के अनुसार 21 अप्रैल को आयोजित होने वाली परीक्षा में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के कारण संशोधन किया गया है। 24 अप्रैल को प्रथम पारी में कक्षा 9 का हिन्दी का पेपर व 25 अप्रैल को प्रथम पारी में कक्षा 11 का इतिहास, कृषि जीवन विज्ञान तथा द्वितीय पारी में कक्षा 11 का समाजोपयोगी योजनाएं की परीक्षा होगी।