आगरा-अजमेर इंटरसिटी जुलाई में हो जाएगी जनशताब्दी
भरतपुर। रेलवे बोर्ड ने आगरा-जयपुर शताब्दी ट्रेन के बदले में एक मई से आगरा-अजमेर इंटरसिटी चलाना तय किया है, किंतु इसे जुलाई से जनशताब्दी के रूप में चलाया जाएगा। वैसे शताब्दी को जनशताब्दी में बदले जाने की मांग भरतपुर से काफी समय से की जा रही थी। क्योंकि महंगा किराया और स्टॉपेज कम होने के कारण यह गाड़ी घाटे में चल रही थी। जिसे रेलवे बोर्ड ने एक मई से आगरा-अजमेर इंटरसिटी के रूप में चलाना तय किया। इसे रेलवे के रिजर्वेशन सिस्टम में भी डाल दिया गया। किंतु अब रेलवे बाेर्ड ने विदेशी सैलानियों को ध्यान में रखते हुए जनशताब्दी के रूप में चलाना तय किया है। इस कारण में इसमें जनरल कोच नहीं होंगे तथा जगतपुरा और बांदीकुई का स्टॉपेज खत्म किया है।