पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चेतना रथ से पौधों में दिया पानी

चेतना रथ से पौधों में दिया पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर | टीम मिशन स्मार्ट इंडिया की ओर से सर्कुलर रोड स्थित चंदन गार्डन मैरिज होम में पर्यावरण संरक्षक बच्चू सिंह वर्मा के मुख्य आतिथ्य में रिबन काटकर पर्यावरण चेतना रथ का स्वागत किया गया। मिशन स्मार्ट के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पर्यावरण चेतना रथ से पौधों में पानी दिया। साथ ही मानसून में शहर को मिशन ग्रीन भरतपुर के तहत ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण कर उनके रखरखाव का संकल्प लिया। पर्यावरणविद वर्मा ने बताया कि पर्यावरण के संरक्षण के लिए इस मानसून में मिशन ग्रीन भरतपुर के तहत शहर के सभी सामाजिक संगठनों एवं संस्थाओं को आगे आना होगा। लोगों को भी पौधारोपण करने के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है। संस्थापक हरिओम रायसिस ने कहा कि पर्यावरण चेतना रथ के साथ मिशन द्वारा पूरा सहयोग किया जाएगा। इस अवसर पर राहुल मदेरणा,अभिराज चौधरी, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

पर्यावरण चेतना रथ का शुभारंभ करते हुए।

खबरें और भी हैं...