पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 250 निर्धन महिलाओं को किए वस्त्र वितरित

250 निर्धन महिलाओं को किए वस्त्र वितरित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर | पटपरा मोहल्ला स्थित अंबेडकर सामुदायिक भवन में डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कांता प्रसाद वाल्मीकि एवं मुख्य अतिथि अनीता मीणा थीं। इस मौके पर दलित समाज के शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। गरीब तबके की 250 महिलाओं को वस्त्र वितरण किए गए। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर जिला जाटव महासभा अध्यक्ष राजकुमार पप्पा, डॉ. सुरेश यादव, प्रेम सिंह आर्य, प्रताप पार्षद, प्रेम सिंह धोबी, तेजसिंह, विशाल सज्जी, महेश कैन, पार्षद मुकेश सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे। संचालन एडवोकेट देवेन्द्र पाल सिंह ने किया।

खबरें और भी हैं...