एक मुश्त बकाया राशि 30 जून तक हाेगी जमा
भरतपुर | राजस्थान अल्पसंख्य वित्त एवं विकास सहकारी निगम की एक मुश्त समाधान योजना वित्तीय वर्ष 2017-18 से शुरू की गई है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मौहम्मद जाकिर ने बताया कि निगम की इस योजना का उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय के ऐसे ऋण बकायादारों, जिन्होंने 31 मार्च 2017 से पूर्व निगम से ऋण प्राप्त किया हो वे 30 जून 2018 तक एक मुश्त बकाया राशि जमा करवाकर दंडनीय ब्याज से शत-प्रतिशत छूट प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि यह ऋण शिक्षा एवं व्यवसायिक किसी भी प्रकार के हो सकते हैं।