सिलिकोसिस पीड़िताें के लिए लगाए जाएंगे शिविर
भरतपुर| बढ़ते सिलिकोसिस रोगियों की पहचान और उनके उपचार के लिए चिकित्सा विभाग की आेर से जांच शिविर लगाए जाने तय किए हैं। यह शिविर हर शुक्रवार को लगाए जाएंगे। प्रदेश मुख्यालय से आदेश के बाद अप्रैल, मई और जून का कलेण्डर जारी किए हैं। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. कप्तान सिंह ने बताया कि 3 माह का कलेण्डर जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया बंदबरेठा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 20 अप्रैल को, 27 अप्रैल को निठार केंद्र पर, 4 मई को बल्लभगढ़ केंद्र, 11 मई को ब्रह्मबाद, 18 मई को कपूरा मलूका, 25 मई को कलसाड़ा, एक जून को महरावर, 8 जून को अलीपुर, 15 जून को ब्रजवारी, 22 जून को झील का बाड़ा और 29 जून को बंशी पहाड़पुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगाया जाएगा।