मुस्लिम समाज ने बेटियों को पढ़ाने पर दिया जोर
भरतपुर | मछली मोहल्ला में मुस्लिम समुदाय की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में जामा मस्जिद वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष एवं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अंसार कुरैशी ने कहा कि किसी भी समाज का उत्थान केवल शिक्षा से ही संभव है। इसके लिए महिलाओं का शिक्षित होना जरूरी है। क्योंकि बेटियां पढ़ जाती है तो वे दो घरों में शिक्षा की रोशनी फैलाती हैं। इसलिए हमें बेटियों की शिक्षा पर ध्यान देना होगा।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार गरीबों के उत्थान के लिए कई योजनाएं लेकर आई हैं। मुस्लिम समाज को शिक्षा एवं रोजगार से जोड़ने के लिए कई कार्यक्रम बनाए हैं। हमें इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने मस्जिद निर्माण के लिए 51 हजार रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर बोर्ड अध्यक्ष कुरैशी एवं इमाम मोहम्मद कासिम का स्वागत किया गया। इस मौके पर हाजी शरीफ खान, याकूब खान, इरशाद, मुमताज, मुश्ताक, पप्पू, हबीब, अनीस खान आदि मौजूद थे।