पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा किसान विरोधी सरकार है: खान

भाजपा किसान विरोधी सरकार है: खान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर| युवा कांग्रेस की बैठक राष्ट्रीय सचिव शहजाद खान के मुख्य आतिथ्य एवं दुष्यंत चौधरी की अध्यक्षता में गिरीश रिसोर्ट में हुई। बैठक में राष्ट्रीय सचिव खान ने कहा कि बीजेपी की सरकार किसान विरोधी है। यह कभी किसानों का भला नहीं कर सकती है। जिलाध्यक्ष चौधरी ने वसुंधरा सरकार पर युवाओं का शोषण व परेशान करने का आरोप लगाया। सरकार ने 15 लाख लोगों को जो नौकरी देने का वायदा किया था लेकिन 16 हजार की भर्ती नहीं हुई, जो परीक्षा हुई उसमें भी धांधली हुई। अगर सरकार ने किसान और युवाओं पर ध्यान नहीं दिया तो जिला स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। युवा कांग्रेस की टीम गांव-गांव जाकर आगामी विधानसभा चुनाव घोषणा पत्र तैयार करेगी। बैठक में प्रदेश सचिव सुरेन्द्र टीटू, विनीतपाल, विनोद मोरदा, अमित चौधरी, छोटू पैंघोर, मनीष भूरा, हंसराम उच्चैन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...