57 रोगियों का परीक्षण कर दिया उपचार
भरतपुर| राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम इकाई की ओर से अपना घर आश्रम खैमरा में एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मनोचिकित्सक डॉ. . पवन कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के द्वारा 57 मानसिक रोगियों को परीक्षण के उपरांत उपचार दिया। आवश्यक जाचें करवाई गईं। उन्होंने अतिरिक्त मानसिक स्वास्थ्य में वृद्धि के उपायों के बारे में जानकारी दी। जितेन्द्र सिंह एवं अपना घर के कार्यकर्ताओं द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।