पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 1 मई से तहसील स्तर पर ही मिलेगा योजनाओं का लाभ

1 मई से तहसील स्तर पर ही मिलेगा योजनाओं का लाभ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अब ग्रामीणों को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए सरकार ने 1 मई से ब्लाक स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन एवं पर्यवेक्षण का दायित्व विभाग के अधिकारियों को सौंपे जाने का निर्णय लिया है।

दूरदराज से आने वाले विभाग के अधिकारियों के चक्कर लगाने वाले लोगों को योजनाओं का लाभ अब तहसील स्तर पर पर मिल सकेगा। इसके लिए सरकार ने ब्लाक स्तर पर अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। योजनाओं के संबंध में आवंटित बजट के अनुरूप आन लाइन एवं आफ लाइन योजनाओं का क्रियान्वयन एवं पर्यवेक्षण ब्लाक स्तर पर संबंधित सामाजिक सुरक्षा अधिकारी के द्वारा किया जाकर नियमानुसार समस्त रिकार्ड का संधारण ब्लाक स्तर पर किया जाएगा। मात्र दो योजनाओं का लाभ लेने के लिए ब्लाक स्तर के लोगों को मुख्यालय में ही संपर्क करना होगा। इनमें है एक छात्रवृत्ति योजना एवं अंतरजातीय विवाह योजना का लाभ शामिल हैं।

अच्छी खबर
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के नए निर्देश जारी, छात्रवृत्ति और विवाह योजना भी शामिल
ये रहेगी वित्तीय व्यवस्था

संबंधित कार्यालयाध्यक्ष ब्लाक में कार्यरत सामाजिक सुरक्षा अधिकारियों को सामान्य वित्तीय एवं लेखा नियम के अंतर्गत अधिकारों को प्रदत्त कर पालना सुनिश्चित कराएंगे। योजनाओं की ब्लाक स्तर पर आधारित बिजनेस प्रोसेस री इंजीनियरिंग निदेशालय द्वारा की जा रही है। आईएफएमएस के माध्यम से आन लाइन बजट आवंटन एवं व्यय संबंधी कार्य का संचालन किए जाने के लिए कार्यालय की आईएफएमएस पर आईडी तथा ब्लाक स्तर पर पदस्थापित अधिकारियों की एसएसओ आईडी के जरिए मैपिंग कर आईडी पासवर्ड निदेशालय द्वारा शीघ्र जारी किए जाएंगे।

कौन-कौनसी योजनाओं का लाभ ब्लाक स्तर पर
पालनहार योजना-ऑनलाइन योजना, सहयोग एवं उपहार योजना-ऑनलाइन योजना, गाडिया लुहार कच्चा माल क्रय करने के लिए अनुदान योजना-आफ लाइन, गाडिया लुहार महाराणा प्रताप भवन निर्माण अनुदान योजना- ऑफलाइन, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन स्वरोजगार ऋण अनुदान योजना- आफ लाइन, सुखद विवाह योजना-आफ लाइन की सुविधा अब ब्लाक स्तर पर 1 मई से मिल सकेगी।

इन ब्लॉकों में ये लगाए अधिकारी
ब्लाक अधिकारी

सेवर और वैर रामरतन खैनवार

बयाना और रूपवास प्रतापसिंह

पहाड़ी और कामां पूरन सिंह

कुम्हेर प्रवीण कुमार

डीग अमित पाराशर

नदबई और नगर देवेन्द्र सिंह गुर्जर

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की योजनाओं का लाभ 1 मई से मिलना शुरू हो जाएगा। इसके लिए अतिरिक्त निदेशक सतर्कता एवं प्रशासन सचिता विश्नोई से आदेश प्राप्त हो गए हैं। ब्लाक स्तर पर अधिकारी लगाया है।

डॉ. करतार मीणा, उपनिदेशक

खबरें और भी हैं...