पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जनसुनवाई में नहीं पहुंचे एसडीएम, ग्रामीणों में रोष

जनसुनवाई में नहीं पहुंचे एसडीएम, ग्रामीणों में रोष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर | गांव हबीबपुर में शुक्रवार को हुई जनसुनवाई में एसडीएम के नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने रोष जताया है। ग्रामीणों ने बताया कि जनसुनवाई सुबह 11 बजे से होनी थी, किंतु एसडीएम दोपहर 2 बजे तक नहीं आए। इससे पहले भी जनसुनवाई में एसडीएम शामिल नहीं हुए थे। अन्य अधिकारी जरूर आए थे। ग्रामीण अर्जुनसिंह, मोहरसिंह, रामसिंह, रमजी, देवीसिंह, कुमरसिंह, बदनसिंह, महेंद्रसिंह, भंवरसिंह, हरेंद्रसिंह आदि ने कहा कि गांव की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। सरपंच कुंवरसिंह ने बताया कि एसडीएम मीटिंग में व्यस्त होने के कारण नहीं आए। गिरदावर, पटवारी, सेक्रटरी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने जनसुनवाई की।

खबरें और भी हैं...