अजमेर| राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2017 के 10वीं आैर 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं में टॉपर्स की सूची एक साल बाद शुक्रवार को जारी कर दी। पिछले साल 10वीं परीक्षा में सवाई माधोपुर के मानटाउन की विद्या भारती माध्यमिक स्कूल की अर्चना मीणा प्रदेशभर में सबसे ज्यादा अंक लेकर टॉपर बनी। 12वीं विज्ञान वर्ग में भरतपुर के संत कृपाल सीनियर सैकंडरी स्कूल के छात्र अमित ने तृतीय, कला वर्ग में बूंदी के लक्ष्यद्वीप सीनियर सैकंडरी स्कूल की एंजिलीना नागपाल आैर वाणिज्य वर्ग में जयपुर के केएमडी पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल में पढ़ने वाली कृति वर्मा अव्वल रही। पिछले दिनों भास्कर ने ‘19 लाख विद्यार्थियों को टॉपर्स का इंतजार’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद बोर्ड हरकत में आया आैर टॉपर्स की सूची जारी की गई। टॉपर्स की सूची में करीब 90% बच्चे प्राइवेट विद्यालयों से हैं। वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में बांसवाड़ा के ललित पाटीदार, प्रवेशिका में सवाईमाधोपुर की ज्योति अव्वल रहे।
मेरिट में अन्य स्थानों पर रहे स्टूडेंट्स की पूरी सूची पढ़ें - पेज 2 पर