पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर | 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर शुक्रवार को उप निदेशक आयुर्वेद विभाग डॉ. सतीश पालीवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में योग दिवस को लेकर अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा एवं आगे किए जाने वाले कार्यों की तैयारी के लिए जिला स्तरीय (विभागीय) योग समिति को निर्देशित किया गया। उप निदेशक डॉ. पालीवाल ने कहा कि सभी सामाजिक संगठन व सभी विभागों से तालमेल बैठाते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाना है। उन्होंने बताया कि आम जनता में जागरूकता लाने के लिए जगह-जगह योग संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा भी योग को बढ़ावा देने के लिए कई प्रकार के कार्यक्रम चलाए गए हैं इसी के तहत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोगों को योग के फायदों से रूबरू कराया जाएगा जिससे वे अपनी जीवनशैली में सुधार कर सकें। बैठक में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट ओमप्रकाश सोगरवाल, वीरी सिंह कुंतल, डॉ. . दिनेश उपाध्याय, डॉ. महेश लवानिया, डॉ. सतीश लवानिया आदि मौजूद थे। संचालन सहायक नोडल डॉ. सुशील पाराशर ने किया।

खबरें और भी हैं...