भरतपुर | 63वें रेल सप्ताह के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने रेलकर्मियों को अवार्ड वितरित किए। वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर रेल पथ रजनीश कुमार ने बताया कि इंजीनियरिंग विभाग की बेस्ट परफोर्मेंस शील्ड सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ, समपार फाटक के बेस्ट मेंटीनेंस के लिए फाटक संख्या 248 की शील्ड केके सिंह, बेस्ट कॉलोनी की शील्ड एके सारस्वत वरिष्ठ खंड इंजीनियर कार्य को प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि महाप्रबंधक जबलपुर के निरीक्षण के दौरान विशेष कार्य करने के लिए एसएसई रेल पथ रजनीश कुमार, मिथलेश कुमार सिंह तथा मदन सिंह मीणा को भी पुरस्कृत किया गया। शुक्रवार को कोटा निजामुददीन जन शताब्दी एक्सप्रेस से शील्ड लेकर भरतपुर लौटने पर रेल कर्मचारियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर अमित कुमार भारती, पीतम सिंह, चंद्रशेखर शर्मा, राजेंद्र पटेल, दामोदर सिंह आदि सहित इंजीनियरिंग स्टाफ सदस्य मौजूद थे।