भरतपुर | कांग्रेसियों ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट से मुलाकात की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष रामेश्वर सैनी, पूर्व ब्लाक शहर अध्यक्ष रमेश पाठक, डीसीसी सदस्य योगेश सिंघल, शहर उपाध्यक्ष चंदू कोली, चन्द्रभान फौजदार आदि ने प्रदेशाध्यक्ष पायलेट से संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की। पायलेट ने आगामी चुनावों को लेकर सभी से एकजुटता से काम करने एवं संगठन को और अधिक गति देने का आह्वान किया।