राजस्थान राज्य एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में जिला स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स चयन ट्रायल का शुभारंभ भाजपा नेता डॉ. शैलेन्द्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता सुरेन्द्र सिंह गुर्जर ने की। विशिष्ट अतिथि विक्रम सिंह धौलपुर, प्रधानाचार्य सुनील चतुर्वेदी एवं दलवीर हाथी थे।
जिला एथलेटिक्स संघ संयोजक डॉ. रमेश इंदौलिया ने बताया कि चयन ट्रायल 100 मी. पुरुष वर्ग में क्षेत्रपाल सिंह, लोकेंद्र सिंह, सौरभ, 200 मी. पुरुष में शीशराम, गौतम, गुरुदेव, अजब सिंह, 400 मी. पुरुष में विश्वेंद्र सिंह, योगेन्द्र, पंकज, 800 मी. पुरुष में योगेन्द्र, गुड्डू मीणा, 1500 मी. पुरुष कैलाश मनीष, 5000 मी. पुरुष में किशन सिंह, क्षेत्रपाल, 10 हजार मी. पुरुष अवधेश, नंद किशोर, धर्मवीर, तश्तरी फेंक पुरुष में शांतनु, गौरव, गोला फेंक पुरुष में शांतनु, भाला फेंक पुरुष में बलदाऊ कुंतल, ऊंची कूद पुरुष में अभिषेक कुमार, श्यामसुंदर, लंबी कूद पुरुष वर्ग में सौरभ, मनीष डागुर, त्रिकूद पुरुष वर्ग में शीशराम, पंकज, 100 मी. महिला वर्ग में ज्योति कुमारी, स्वाति, 200 मी. महिला अंजना कुमारी, राजरानी, 400 मी. महिला पिंकी फौजदार, डाॅली, 800 मी. महिला दीपा कुंतल, पिंकी फौजदार, 1500 मी. महिला दीपा कुंतल, तश्तरी फेंक महिला वर्ग में हंसना, राशिका, गोला फेंक महिला हंसना, भाला फेंक महिला राशिका, ऊंची कूद महिला वर्ग में स्वाति, लंबी कूद महिला ज्योति कुमारी डाॅली का चयन किया गया। चयन समिति में नटवर सिंह, जयप्रकाश कामां, रामराज सिनसिनी, यशपाल बछामदी, जल सिंह चिकसाना, हरेन्द्र सिंह, विजय सिंह, खूबचंद नागर, दिनेश पाराशर थे। ट्रायल के विजेता खिलाड़ी 6 एवं 7 जून को राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष एवं महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता केन्द्र उदयपुर में जिले का प्रतिनिधत्व करेंगे।
जिला स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स हुआ चयन ट्रायल
भरतपुर. एथलेटिक्स के खिलाडीयो से हाथ मिलाते अतिथि ।