पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डांस की 16 दिवसीय कार्यशाला 20 से

डांस की 16 दिवसीय कार्यशाला 20 से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर | शहर में पहली बार इंडियन आइडल एकेडमी की ओर से संगीत एवं नृत्य की 16 दिवसीय कार्यशाला का 20 मई से 4 जून तक दिल्ली पब्लिक स्कूल में होगी। कार्यशाला में शामिल होने के लिए न्यूनतम आयु 5 वर्ष है। अधिकतम के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। कार्यशाला से पहले 18 एवं 19 मई को दो दिवसीय निशुल्क कक्षाओं का आयोजन होगा। इन निशुल्क कक्षाओं का आयोजन शाम 4 बजे से होगा। जिनके लिए आज ही अपना पंजीयन विद्यालय परिसर में करवाएं। कार्यशाला के समापन पर सभी प्रतिभागियों को एकेडमी द्वारा प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। इस कार्यशाला के तुरंत बाद सुपर ट्वेंटी नाम की प्रतियोगिता के आडिशन होंगे। जिसमें प्रत्येक जिले से आडिशन पश्चात चुने गये 10 नृत्य एवं 10 संगीत के प्रतिभागियों को एकेडमी द्वारा वर्ष पर्यन्त नृत्य एवं संगीत की शिक्षा निशुल्क प्रदान की जाएगी। इन सभी 20 प्रतिभागियों को साल भर के कड़े परिश्रम एवं अभ्यास के बाद पूरी तरह पारंगत होने पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों में आडिशन देने का अवसर प्रदान किया जायेगा।

खबरें और भी हैं...