भरतपुर। भूरी सिंह व्यायामशाला में ग्रीष्मकालीन शरीर विकास शिविर का शुभारंभ जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष एवं लुपिन अधिशाषी निदेशक सीताराम गुप्ता ने किया। शिविर 11 जून तक चलेगा। शिविर में 42 खिलाड़ियों को विभिन्न खेल विधाओं में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला कुश्ती संघ सचिव चुन्नी कप्तान ने कहा कि कुश्ती संघ कई वर्षों से युवा खिलाड़ियों को खेलों में पारंगत करने के लिए शिविर का आयोजन करता आ रहा है। उन्होंने लुपिन द्वारा खेल संगठनों को उपलब्ध कराई खेल सामग्री की सराहना की। उन्होंने बताया कि इनके उपयोग से खिलाड़ियों ने राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर भरतपुर का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर पार्षद संजय शुक्ला, कबड्डी संघ तेजेन्द्र लाला, राजस्थान केसरी हरवीर गहनौली, मानसिंह रेंजर, बलवीर सिंह, चन्द्रभान फौजदार, रघुराज, जुगलकिशोर, रमेश पाठक, रामेश्वर सैनी, अर्जुन कोच आदि ने विचार रखे।