पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समर्थन मूल्य से कम भाव मिलने पर भरपाई करे सरकार: अजमेर सिंह

समर्थन मूल्य से कम भाव मिलने पर भरपाई करे सरकार: अजमेर सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर । कलेक्ट्रेट पर धरना देते भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता।

भास्कर संवाददाता|भरतपुर

भारतीय किसान संघ की ओर से 9 सूत्रीय मांगों को लेकर नारेबाजी कर कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर धरना दिया। प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर संदेश नायक को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष अजमेर सिंह ने बताया कि राज्य सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने माना था कि हम ऐसा कानून बनाएंगे कि किसानों की कोई भी उपज समर्थन मूल्य से नीचे नहीं बिके। यदि कोई व्यापारी समर्थन मूल्य से नीचे खरीद करता है तो उसको अपराधी घोषित किया जाएगा। जबकि ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ रही रवैया रहा तो भाकिसं आंदोलन की रणनीति बनाएगा। ज्ञापन में फसलों का लाभकारी मूल्य तय कर अंतर राशि भुगतान योजना लागू करने, सभी फसलों का समर्थन मूल्य घोषित करने, समर्थन मूल्य से नीचे फसल बिकने को अपराध की श्रेणी में लाने, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का किसानों को समुचित लाभ दिलाने, बीज-खाद, कीटनाशक, कृषि उपकरणों सहित कृषि आदान की लागत को नियंत्रित करने, किसानों को कर्ज मुक्त कराने की ठोस योजना बनाने, राज्य में सरसों, चना, गेहूं, लहसुन व प्याज समर्थन मूल्य खरीद के लिए पंजीयन किया है समर्थन मूल्य की अंतरराशि का भुगतान करने, किसान पेंशन योजना शुरू करने, किसान क्रेडिट कार्ड पर 10 लाख रुपए तक का ऋण ब्याज मुक्त कराने की मांग शामिल है। इस अवसर पर विजय सिंह, जगदीश बुरावई, रनवीर कासौठ, राजेन्द्र कसौदा, रूपसिंह बहनेरा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...