पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डाकिए घर जाकर मात्र 100 रुपए में खोलेंगे खाते

डाकिए घर जाकर मात्र 100 रुपए में खोलेंगे खाते

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर सहित राज्य में 28 मंडलों में एप से डाकघर में खाते खोले जा सकेंगे। राज्य के 28 मंडलों में डाकघर पेपरलेस बैंकिंग की योजना के अंतर्गत इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खोला जा रहा है। यह योजना जून में प्रारंभ हो जाएगी। इस योजना में प्रधान डाकघर भी शामिल हो गया है।अधीक्षक मुख्य डाकघर गजानंद शर्मा ने बताया कि प्रधान डाकघर में पेपरलेस की व्यवस्था के तहत बैंक खोला गया है। यहां ग्राहकों को मोबाइल और नेट बैकिंग की सुविधा दी जाएगी। हमारे डाकिए गांव-गांव जाकर एप के जरिए गरीबों को खाता खोलने और धन की निकासी व जमा कराने का भी काम करेंगे। यह सुविधा जून में शुरू होने की संभावना है।

सुविधा

ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए डाकघर में होगा खाता, एक लाख रुपए तक की जा सकेगी जमा और निकासी

स्मार्टफोन से खुलेगा अकाउंट

पेमेंट्स बैंक में अकाउंट खुलवाने के लिए गरीबों को बैंक तक आने की जरूरत नहीं होगी, इसके लिए संबंधित एरिया का डाकिया घर तक जाएगा और स्मार्टफोन के जरिए अकाउंट खोलेगा, डाकिए के फोन में एक एप होगा, उस एप के जरिए आपके द्वारा दी गई राशि बैंक में जमा करेगा और जो राशि आप निकालना चाहते हैं उसे भी एप के जरिए निकालकर आपको दे देगा, इसके लिए बैंक प्रशासन संबंधित डाकिए को इंसेंटिव भी देगा।

पोस्ट पेमेंट्स बैंक की ब्रांच में क्या

सेविंग या करंट अकाउंट में अधिकतम एक लाख रुपए तक जमा व निकासी की सुविधा दी जाएगी।

सौ रुपए की डिपोजिट से अकाउंट खुलवा सकते हैं।

ग्राहक सेविंग और करंट अकाउंट दोनों खुलवा सकते हैं।

ग्राहक को मोबाइल और नेट बैकिंग की सुविधा दी जाएगी।

एप के जरिए आरटीजीएस और नेफ्ट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

एप के जरिए बिजली का बिल, हाउस टैक्स, मोबाइल रिचार्ज आदि की सुविधा मिलेगी।

एसएमएस का कोई चार्ज नहीं होगा, एटीएम कार्ड सुविधा नहीं मिलेगी।

मिनिमम बैलेंस की बाध्यता नहीं होगी, थर्ड पार्टी प्रोडक्ट की सुविधा होगी

डाकघर के खाता धारकों को बैंक से जोड़ने के लिए ऑप्शन दिया जाएगा।

क्यू आर कोड भी उपलब्ध कराया जाएगा ताकि अगर ग्राहक अकाउंट नंबर भूल जाए तो स्कैन के जरिए अकाउंट नंबर पता लगाया जा सके।

खबरें और भी हैं...