पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चिकसाना थाने का फोन छह माह से है खराब

चिकसाना थाने का फोन छह माह से है खराब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर। अपराधी पुलिस से ज्यादा हाईटेक हो रहे हैं वहीं पुलिस सामान्य जरूरत भी मुहिया नहीं करा पा रही है। हम बात कर रहे हैं चिकसाना थाने की। यहां का बेसिक फोन करीब छह माह से खराब पड़ा है। पुलिस के तमाम उच्चाधिकारियों को जानकारी भी है, बावजूद इसके फोन सही नहीं कराया जा रहा है।

फोन खराब होने से सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को होती है जो कि फोन पर ही किसी प्रकार के अपराध की सूचना देना चाहते हैं। एसपी कार्यालय द्वारा जारी महत्वपूर्ण नंबरों की सूची में चिकसाना थाने का फोन नंबर 253254 अंकित है। इस फोन नंबर के खराब रहने से अपराध से संबंधित सूचना थाने को प्राप्त नहीं हो पा रही है। वहीं फरियादियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए फरियादियोंे ने कई बार थाने पर शिकायत भी की है लेकिन अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

हां, फोन खराब है 6 माह से

यह फोन नंबर करीब 6 माह से खराब है। लाइन चालू है या नहीं, यह भी पता नहीं है। लाइन की जांच करवाई जाकर शीघ्र ही टेलीफोन को सही कराया जाएगा।

श्रवण पाठक, थानाधिकारी, चिकसाना

खबरें और भी हैं...