भरतपुर। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति परिषद अध्यक्ष व कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव लक्ष्मण सिंह कैन ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा हाल ही में की गई जिले के ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्तियों में दलित, अनुसूचित जाति समाज के साथ की गई भेदभाव पूर्ण नीति का विरोध जताया है। उन्होंने आगामी चुनावों में कांग्रेस को नुकसान होने की संभावना जताई। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलेट एवं राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है। जब-जब कांग्रेस ने दलित समाज को अपने से दूर किया है तब तब कांग्रेस सत्ता से दूर रही है। जिले में कांग्रेस के 14 ब्लाक हैं, जिनमें से एक भी ब्लाक अध्यक्ष अनुसूचित जाति का नहीं बनाकर दलित समाज को नजरअंदाज किया गया है।