पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कॉलेजों में प्रवेश के लिए अब राज्य का जाति प्रमाण पत्र ही होगा मान्य

कॉलेजों में प्रवेश के लिए अब राज्य का जाति प्रमाण पत्र ही होगा मान्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अन्यथा सामान्य वर्ग में मान लिया जाएगा

भास्कर संवाददाता | भरतपुर

कालेजों में आरक्षित वर्ग के लिए प्रवेश के लिए अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और विशेष पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को राज्य सरकार द्वारा जारी जाति प्रमाण ही मान्य होगा। केंद्र सरकार से जारी प्रमाण पत्रों को मान्य नहीं किया जाएगा। अन्यथा उन्हें सामान्य वर्ग में शामिल कर लिया जाएगा। इससे आरक्षित वर्ग की सुविधाएं मसलन, कटआफ और छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है। एमएसजे कालेज के एडमिशन नोडल आफिसर डॉ. महेशचंद गुप्ता ने बताया कि पिछले साल जिन विद्यार्थियों ने राज्य सरकार की ओर से जाति प्रमाण पत्र नहीं लगाया था उन्हें सामान्य वर्ग में शामिल कर लिया गया था। इसलिए समय रहते विद्यार्थियों को स्टेट का जाति प्रमाण पत्र बनवा लेना चाहिए। इधर, कालेज प्रशासन ने उपाचार्य लता शर्मा के सानिध्य में 65 सदस्यीय प्रवेश समिति बनाई है।

सात सदस्यीय हेल्प डेस्क बनाई

एमएसजे कालेज ने सात सदस्यीय हेल्प डेस्क बनाई है। संयोजक डॉ. जग्गोसिंह, सहसंयोजक शर्मिला फौजदार, सदस्य अशोक तोमर, रीता गुप्ता, शैलेंद्र शर्मा, अशोक कुमार व मनोज सिनसिनवार को बनाया है। इसके अलावा यूजी प्रवेश समिति में सह संयोजक डॉ. बाबूलाल मीणा, सदस्य आलोक श्रीवास्तव, रविंद्र कुमार, शिव कुमार, गोविंद राम, सरिता सिंह, शिवानी चौहान, ओपी मीणा, मोना अग्रवाल, महेश चंद मीणा व विष्णु चंद गौड़ को बनाया गया है। इसके अलावा पीजी के संयोजक डॉ. केसी शर्मा की टीम में सह संयोजक डॉ. अंजू रावत, सदस्य डॉ. आनंद रावत व अंजू शर्मा को बनाया गया है। इसके अलावा बीएससी प्रथम वर्ष के संयोजक डॉ. अशोक अग्रवाल व सहसंयोजक डॉ. अशोक गोयल, बीएससी द्वितीय वर्ष डॉ. सुनीता पांडे व सहसंयोजक मुकेश कुमार, बीएससी तृतीय वर्ष डॉ. संगीता व सहसंयोजक संजय कुमार, बीकाम प्रथम वर्ष डॉ. गीता आनंद, द्वितीय वर्ष डॉ. डीडी गुप्ता, बीकॉम तृतीय वर्ष डॉ. शकुंतला मीणा, बीए प्रथम वर्ष डॉ. ब्रजेश शर्मा व ओपी सोलंकी, द्वितीय वर्ष डॉ. आलोक कुमार व हरवीर सिंह, बीए तृतीय वर्ष संयोजक डॉ. केसी मीणा व सह संयोजक अरविंदसिंह को बनाया है।

खबरें और भी हैं...