तेज गर्मी के कारण मनरेगा के समय में परिवर्तन किया
भरतपुर| जिले में तपती गर्मी के मद्देनजर मनरेगा कार्यों का समय परिवर्तित कर सुबह 6:30 से दोपहर 2:30 बजे तक कर दिया गया है। सीईओ सीआर मीणा ने बताया कि यदि कोई श्रमिक समूह समय से पूर्व निर्धारित टास्क के अनुसार कार्य पूर्ण कर लेता है तो वह कार्य की माप मेट के पास मस्टरोल में अंकित टास्क अंकित कर कार्यस्थल छोड़ सकता है।