राजस्थान विश्वविद्यालय की प्रायोगिक परीक्षाएं 20 से
भरतपुर| राजस्थान विश्वविद्यालय के परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं अग्रसेन महाविद्यालय पर 20 मई सुबह 8 बजे से होंगी। प्राचार्य ने बताया 20 मई को प्रारंभिक कम्प्यूटर अनुप्रयोग, 21 को बीए तृतीय वर्ष गृह विज्ञान तथा 23 मई को बीए तृतीय वर्ष भूगोल की प्रायोगिक परीक्षा होगी। जिसके लिए विश्वविद्यालय ने सूचना जारी की है।