खंभा टूटा, 1500 लोगों की बिजली सप्लाई ठप
भरतपुर | फुलवारी पार्क के निकट देर रात करीब 10 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली का खंभा टूट गया। प्रत्यक्षदर्शी आदर्श सिंह ने बताया सड़क पर खंभा टूटा पड़ा था और बिजली लाइनों से निकली चिंगारी से एक पेड़ में आग लग रही थी। वहीं आसपास के दुकान मकानों की बिजली भी चालू थी। बीईएसएल के अधिकारियों को सूचना दी गई तो उन्होंने गोवर्धन गेट फीडर की बिजली बंद करा दी। साथ ही टीम भेजकर लाइन मरम्मत का कार्य शुरू कराया। फीडर बंद होने से इस फीडर से जुड़े करीब 1500 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जो कई घंटे तक बहाल नहीं हो सकी।