पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मार्च तक बनेगी रणजीत नगर की सड़क

मार्च तक बनेगी रणजीत नगर की सड़क

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लंबे अर्से से खस्ताहाल स्टेशन रोड से रणजीत नगर होते हुए अखड्ड चौराहा तक की 2.2 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य 25 मई से शुरू कर दिया जाएगा। निर्माण कार्य 10 महीने में यानी मार्च 2019 तक पूरा होगा। राहगीरों को चाहिए कि इस दौरान परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों यानी रणजीत नगर कालोनी के 80 फुट रोड या सरकुलर रोड का उपयोग करें। सड़क का शिलान्यास शनिवार को हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलेक्टर संदेश नायक ने की, जबकि मुख्य अतिथि विधायक विजय बंसल और विशिष्ट अतिथि महापौर शिवसिंह भोंट थे। शिलान्यास करते अतिथियों ने यूआईटी सचिव लक्ष्मीकांत बालोत को निर्देश दिए कि वे सड़क निर्माण की कड़ी मॉनिटरिंग करें। गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए ताकि आमजन को भविष्य में परेशानी नहीं हो। इस मौके पर नगर विकास न्यास के जेईएन प्रवीन ने बताया सड़क पूरी तरह आरसीसी की बनाई जाएगी। सड़क के दोनों ओर 1.5 मीटर चौड़ा डब्ल्यूबीएम का फुटपाथ बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि एमएनआईटी की सलाह के अनुसार सड़क के नीचे की मिट्टी का रिप्लेसमेंट किया जाना है। इसलिए इस सड़क के नीचे की मिट्टी को पहले एक मीटर गहराई तक निकाला जाएगा और नई मिट्टी भरी जाएगी। उसके बाद इस पर सड़क का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 10 माह की अवधि में इस सड़क का निर्माण किया जाना है। 25 मार्च 2019 तक यह सड़क बनकर आमजन के आवागमन के लिए खोल दी जाएगी। सड़क निर्माण के लिए 361 लाख रुपए का वर्क ऑर्डर संवेदक वीके चौधरी को दिया गया है। निर्माण के बाद पूरे 5 साल तक के रखरखाव की जिम्मेदारी ठेकेदार की ही होगी।

भरतपुर. रणजीत नगर से अख्खड वाली सडक का शिलान्यास करते अतिथि।

खबरें और भी हैं...