भरतपुर। राजस्थान में इस साल होने वाले चुनावों का घोषणा पत्र आम आदमी पार्टी अपने नाम के अनुसार आम आदमी से पूछकर बनाएगी। इसको लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को मनुदेव सिनसिनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही भरतपुर में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें दिल्ली से शीर्ष नेता शिरकत करेंगे। इस अवसर पर सिनसिनी ने कहा कि दिल्ली माडल की भांति आम आदमी पार्टी राजस्थान में भी समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। बैठक में संजीव गुप्ता, मनजीत कौर, संतोष पचौरी, रोहताश, सुरेश पंडित, ओमवीर जघीना, रविन्द्र फौजदार आदि मौजूद थे।