भरतपुर। राजस्थान की कराटे टीम में शामिल गांव मोरोली कलां के बबलू सिंह ने 13 से 14 मई को दिल्ली में हुई गोजू रियो कराटे प्रतियोगिता में 55 से 60 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीता और राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया। बबलू सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 15 राज्यों के 850 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। राजस्थान की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बबलू सिंह का भरतपुर आगमन पर अभिनंदन किया गया।