भरतपुर। जिले के 14 ब्लॉकों में एक भी एससी का ब्लॉक अध्यक्ष नहीं बनाए जाने पर कांग्रेसियों में फेसबुक और वाट्स अप पर वाकयुद्ध शुरू हो गया है। इसमें कई प्रमुख पदाधिकारियों ने भी कमेंट्स किए हैं। इससे मामला गंभीर होता जा रहा है। राजस्थान कांग्रेस विधि मानवाधिकार के प्रदेश सचिव सुबोध चंसोरिया ने फेसबुक पर टिप्पणी करने के साथ ही आलाकमान को पत्र भी लिखा है, जिसमें कहा है कि कुछ लोगों को बेहतर नहीं, बल्कि रबड़ स्टांपों की जरूरत है। उन्होंने कहा है कि 14 ब्लॉक अध्यक्षों में से एक भी दलित को मौका नहीं देना दलित विरोधी होना बताता है। ऐसा लगता है कि बसपा से जुड़े लोग पार्टी को कमजोर करना चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि 14 में से 5 ब्राह्मण, 3 गुर्जर, 3 जाट, 2 मेव और एक मीणा को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर सैनी ने भी फेसबुक पर सैनी समाज की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। इस पर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्रसिंह, विशालसिंह कई कई लोगों ने कमेंट्स किए हैं।