भरतपुर | 19 मई को सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक हीरादास टैम्पो स्टैंड के सामने गिरे बिजली टॉवर का कार्य किया जंाएगा, जिसकी वजह से हीरादास जीएसएस के समस्त 6 फीडरों की बिजली सप्लाई 3 घंटे बाधित रहेगी। उल्लेखनीय है कि गर्मी के मौसम में बिजली कटौती की समस्या विकराल रूप ले लेती है।
16 केंद्रों पर 20 मई को होगी प्री-बीएड की परीक्षा
भरतपुर | वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी की ओर से 20 मई को प्रदेश के 16 केंद्रों पर प्री-बीएड परीक्षा होगी। कोटा में भी एक केंद्र बनाया गया है। परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे तक होगी। स्टूडेंट्स को फोटो आईडी व प्रवेश पत्र लेकर सेंटर पर जाना होगा। परीक्षा सभी संभागीय मुख्यालयों पर आयोजित की जाएगी।