पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आगरा अहमदाबाद ट्रेन में लगेगी एलएचवी रैक

आगरा-अहमदाबाद ट्रेन में लगेगी एलएचवी रैक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर | ग्वालियर से चलने वाली आगरा फोर्ट-अहमदाबाद ट्रेन में एलएचवी रैक लगाया जाएगा। रेलवे के अनुसार ट्रेन को ग्वालियर तक नए एलएचवी रैक के साथ चलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। नए रैक आने में एक से दो माह का समय लग सकता है। इसके बाद ही ट्रेन का टाइम टेबल तय होगा और तिथि की घोषणा की जाएगी। एलएचवी रैक मेंं ट्रेन चलते समय यात्री को तेज आवाज का आभास नहीं होगा। क्योंकि कोच स्टेनलैस स्टील के होने और इंटीरियर एल्युमीनियम होने से कोच हल्के होते हैं। कोच के बीच में सीबीसी कपलिंग रहेगी। ट्रेन स्टेशन पर रुकने पर टॉयलेट के गेट बंद हो जाएंगे। इस ट्रेन को 24 कोच की चलाने की योजना रेलवे ने बनाई है।

खबरें और भी हैं...