समय पर नहीं बताए नियम, छात्रों को होगा नुकसान
भरतपुर | सेंटर फॉर ई गवर्नेंस की ओर से आयोजित होने वाले राजस्थान इंजीनियरिंग एडमिशन प्रोसेस के नियम देर से जारी करने से जेईई मेन नहीं देने वाले स्टूडेंट्स को काफी नुकसान होगा। सेंटर ने अपने नियमों में कहा है कि मेन देने वाले स्टूडेंट्स को प्राथमिकता दी जाएगी। यह सूचना तब जारी हुई जब मेन का रिजल्ट जारी हुए भी 17 दिन बीत चुके हैं। हर साल रीप के नियम पहले ही जारी कर दिए जाते थे। अब जो स्टूडेंट देरी से सूचना जारी होने के कारण मेन नहीं दे पाए।