पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वैर और पहाड़ी को मिलीं 2 नई 108 एंबुलेंस

वैर और पहाड़ी को मिलीं 2 नई 108 एंबुलेंस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर | राज्य सरकार ने जिले को दो और एंबुलेंस भेजी हैं। इन्हें पहाड़ी और वैर में तैनात किया है। इसके साथ ही एंबुलेंस का बेड़ा अब 60 गाड़ियों का हो गया है। इसमें 108 एंबुलेंस 29, बेस 11 तथा 104 एंबुलेंस की संख्या 20 हो गई है। इन गाड़ियों को लगभग सभी सीएचसी और ब्लाॅक मुख्यालयों के थानों पर तैनात किया है। इमरजेंसी में 108 तथा प्रसूता के लिए 104 डायल कर नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा ली जा सकती है।

जीवीके ईएमआरआई के जिला प्रभारी अनिमेष बादल ने बताया कि सभी गाड़ियों पर ड्राइवर एवं अन्य स्टाफ हैं। पूरे जिले में कहीं से भी इमरजेंसी काल आने पर एंबुलेंस उपलब्ध कराई जाएगी।

खबरें और भी हैं...