भरतपुर | महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय की ओर से सोमवार को एलएलबी सेमेस्ट-1 परीक्षा की समय सारिणी घोषित कर दी गई है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि परीक्षा दोपहर के सत्र सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक 1 जून से 11 जून तक चलेंगी। परीक्षा की समय सारिणी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र परीक्षा प्रारंभ होने के 3 दिवस पूर्व विश्वविद्यालय की वेब साइट से डाउनलोड कर सकते हैं।