पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिलेभर में ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल आज

जिलेभर में ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर | अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल 22 मई से होगी। यूनियन सचिव राजेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि सभी केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग का लाभ दे दिया है। परंतु देश के डाक विभाग में कार्यरत ग्रामीण डाक सेवकों को इससे वंचित रखा गया है। उन्होंने कमलेश चंद्र की अध्यक्षता वाली कमेटी की सभी सकारात्मक सिफारिशें लागू करवाने के लिए बार बार संघर्ष किया। परंतु सरकार ने इसे अनदेखा कर दिया।

खबरें और भी हैं...