भरतपुर | रखरखाव कार्य के चलते शहर के दो फीडरों की बिजली आपूर्ति मंगलवार को ढाई घंटे बंद रखी जाएगी। बीईएसएल के पीआरओ एसपी सिंह ने बताया सेवर फीडर की बिजली सुबह 8:30 से दोपहर 12 बजे तक और केतन गेट फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह 9 से 11:30 बजे तक बंद रखी जाएगी।