भरतपुर। सोमवार को कांग्रेस सहित विभिन्न संगठनों की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शेर सिंह सूपा ने की। इस मौके पर राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने राजीव गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। राजीव गांधी को देश में संचार क्रांति का जनक बताया। इस अवसर पर संजय शुक्ला, गिरीश चौधरी, साहब सिंह, डाॅ. सुरेश यादव, धर्मेंद्र शर्मा, किशोर शर्मा, राजवीर सिंह, डाॅ. सुभाष गर्ग, भगवत स्वरूप, रामेश्वर सैनी, विभूतिराम, सतीश सोगरवाल, रमेश पाठक, दाऊदयाल शर्मा, मनोज शर्मा आदि ने विचार रखे। संचालन चुन्नी कप्तान ने किया। इसी प्रकार जिला कांग्रेस विधि मानवाधिकार कार्यालय पर पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा कुक्कल ने की। मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव सुबोध चंसोरिया, विशिष्ट अतिथि संभागीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश कटारा आदि ने विचार रखे। इस अवसर पर गुलाब सिंह, हेमेंद्र पाल सिंह, भूपेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे। राजीव बिग्रेड कांग्रेस जिला इकाई की ओर से राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। अध्यक्षता राजकुमार कठैरा ने की। इस अवसर पर श्याम बाबू सोनी, योगेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे। राजीव गांधी व्यायामशाला पर राजीव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पुष्पांजलि अर्पित की।