पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नियम विरुद्ध कोचिंग सेंटर और स्कूल चलाने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाही

नियम विरुद्ध कोचिंग सेंटर और स्कूल चलाने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाही

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के मान्यता प्राप्त स्कूल संचालकों की बैठक सोमवार को फुलवारी पार्क में रामवीर सिंह डागुर की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर वक्ताओं ने स्कूल संचालन में आ रही समस्याओं पर चर्चा की।

वहीं नियम विरुद्ध चलने वाले स्कूल व कोचिंग सेंटरों के खिलाफ शिक्षा विभाग को शिकायत कर कार्रवाई कराने का निर्णय लिया। इस मौके पर ग्रीष्मकालीन अवकाशों में स्कूल संचालित नहीं करने, मान्यता स्तर के अनुसार कक्षाएं संचालित करने, मान्यता माध्यम के अनुसार ही विद्यालय चलाने का संकल्प लिया गया। वहीं ऐसे विद्यालय और काेचिंग सेंटर जो बगैर मान्यता के छात्रों को नियमित प्रवेश लेकर पढ़ाई कराते हैं, स्थान परिवर्तन के बगैर कहीं भी स्कूल का संचालन करते हैं तथा मान्यता स्तर से उच्च स्तर की कक्षाएं संचालित करते हैं ऐसे विद्यालय और कोचिंग सेंटरों की शिकायत शिक्षा विभाग एवं प्रशासन से करने का निर्णय लिया गया। बैठक में स्कूल क्रांति संघ के अध्यक्ष बल्देव सिंह, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरभान सिंह सहित निजी स्कूल संचालक देवी सिंह लोधा, सत्य प्रकाश, रवि शर्मा, राजेंद्र चौधरी, प्रमोद सनाढ्य, केपी सिंह, जेम्स एंथोनी, अशोक भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में जिले के स्कूल संचालक मौजूद रहे।

भरतपुर. फुलवारी पार्क में एकत्रित हुए निजी स्कूल संचालक।

खबरें और भी हैं...