पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वैर में हुए नवाचाराें की सूची तैयार करने के निर्देश

वैर में हुए नवाचाराें की सूची तैयार करने के निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर। कलेक्टर संदेश नायक ने आगामी 31 मई को वैर क्षेत्र में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के संभावित दौरे के मद्देनजर सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को दिशा-निर्देशित किया।

उन्होंने कहा कि सभी विभाग प्रमुख महत्वाकांक्षी योजनाओं के अब तक प्राप्त लक्ष्यों की पूरी जानकारी के साथ चुनौतियों पर मंथन कर तैयार रहें। उन्होंने वैर एसडीएम को वैर क्षेत्र में हो रहे विभिन्न नवाचारों की सूची तैयार रखने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री के आगमन व विभिन्न प्रबुद्धगणों से मुलाकात एवं संभावित स्थितियों पर चर्चा के लिए तैयार रहने हेतु पाबंद किया। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके लिए संभाग से बड़ी संख्या में पुलिस बल मंगाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...