भरतपुर। प्रदीप खंडेलवाल की ओर से नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी संस्थान वारंगल में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। प्रदीप खंडेलवाल अनाह गेट बजरिया के निवासी हैं। खंडेलवाल समाज की ओर से प्रदीप को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। अवसर पर खंडेलवाल युवक संघ अध्यक्ष हरीशंकर मुसद्दी, संरक्षक विजय खंडेलवाल, अनिल खंडेलवाल, प्रहलाद खंडेलवाल, अनिल लोहिया एवं नरेन्द्र खंडेलवाल ने प्रशस्ति पत्र देकर प्रदीप को सम्मानित किया। इस अवसर पर युवा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट पवन खंडेलवाल, ट्रस्ट अध्यक्ष नेमचंद खण्डेलवाल, महामंत्री राजेश मुसद्दी, राजेन्द्र चौधरी, भगवान सहाय गुप्ता आदि मौजूद थे।