भरतपुर. डिस्कॉम के एक्सईएन कार्यालय पर प्रदर्शन करते नगली हींस के लोग।
भास्कर संवाददाता|भरतपुर
पंचायत समिति सेवर के गांव नगला हींस और नगला कसौटा के लोगों ने पूर्व उप सरपंच हाकिम सिंह के नेतृत्व में डिस्कॉम के एसई कार्यालय पर प्रदर्शन कर गुणवत्तायुक्त बिजली आपूर्ति करने की मांग की है। सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि उनके गावों की बिजली आपूर्ति सुनारी फीडर के अंतिम छोर पर जुड़ी हुई है। इसलिए लंबे समय से उन्हें बिजली किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए उनके क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बछामदी फीडर से जोड़ दी जाए, ताकि निर्बाधित बिजली आपूर्ति मिल सके। गांव के लोगों ने बताया इस संबंध में विधायक विजय बंसल से भी वे गुहार लगा चुके हैं, वहीं विधायक द्वार एक्सईएन संजय अग्रवाल को बछामदी फीडर से लाइन जोड़ने के लिए कहा जा चुका है, लेकिन उसके बाद भी सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में सुरेश कुमार, बहादुर सिंह, राजेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, जालिम सिंह, मेम्बर सिंह, दीपक, एसके सिंह, पुष्पेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।