पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सर्वसमाज की पंचायत ने चिकसाना में मृत्यृभोज बंद करने का लिया फैसला

सर्वसमाज की पंचायत ने चिकसाना में मृत्यृभोज बंद करने का लिया फैसला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. पंचायत में मृत्युभोज बंद करने का फैसला लेते लोग।

भास्कर संवाददाता|भरतपुर

जिला जाट महासभा की ओर से मृत्युभोज के विरूद्व चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत चिकसाना में सर्व समाज की महापंचायत तारा सिंह एवं सुजान सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिला जाट महासभा एवं जवाहर स्मारक समिति के संयुक्त प्रयासों से आहूत पंचायत में चिकसाना, हेतमपुर, दौलतपुर, बल्टीगढी, चक दौलतपुर, घुस्यारी, नगला ढेई सहित आसपास के गांवों के सर्व समाज ने मृत्युभोज नहीं करने का निर्णय लिया। महापंचायत में रामवीर सिंह वर्मा, राकेश फौजदार, जिला जाट महासभा अध्यक्ष डॉ. प्रेमसिंह कुंतल, गोविंद भगौर, जवाहर स्मारक समिति अध्यक्ष देवी सिंह कुंतल, सुधीरपाल सिंह, हरभान सिंह महुआ, ईश्वर सिंह बछामदी, हीरा सिंह चंद्रवीर सिनसिनी ने मृत्युभोज और उससे समाज को हो रहे नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने जिले को मृत्युभोज मुक्त जिला बनाने का संकल्प दोहराया। महापंचायत में सरपंच मान सिंह ने मृत्युभोज को सामाजिक कलंक बताया। पूर्व सरपंच जयप्रकाश एवं घुस्यारी पूर्व सरपंच किशन सिंह ने कहा कि चिकसाना पंचायत में होने वाले फैसले का प्रभाव पूरे जिले में पड़ेगा। महापंचायत में जाटव समाज मोरध्वज, ब्राह्मण समाज डालचंद शर्मा, पंडित रम्मू शर्मा, बघेल समाज सीताराम एवं अन्य समाजों के पंच पटेलों ने चिकसाना महापंचायत के मृत्युभोज बंद करने के फैसले पर सहमति जताई।

खबरें और भी हैं...