पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जेसीआई सखी की ओर से घूमर नृत्य व केश सज्जा के सिखाए गुर

जेसीआई सखी की ओर से घूमर नृत्य व केश सज्जा के सिखाए गुर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर। जेसीआई भरतपुर सखी की ओर से पारुल अग्रवाल की अध्यक्षता में 7 दिवसीय समर शिविर लगाया गया। शिविर में घूमर नृत्य, फ़्लोवर मेकिंग, थाली सज्जा, केश सज्जा, साड़ी पहनना, मेकअप करना और जानी मानी ब्यूटी कंपनी ओरिफ्लेम के पदाधिकारियों द्वारा एक दिन का सेशन होटल ओम काम्पलेक्स में दिया गया। इस अवसर पर हेयर केअर, स्किन केअर, और फेशियल कैसे करते हैं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर सचिव नेहा खंडेलवाल, शालिनी मित्तल, वंदना अग्रवाल, सुनीता यादव, शुचि सिंघल, कंचन अग्रवाल, अंजना सोनी आदि मौजूद थीं।

खबरें और भी हैं...