पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 100 श्रद्धालुओं को दिए परिंडे, पक्षियों के लिए जल भरने का किया आह्वान

100 श्रद्धालुओं को दिए परिंडे, पक्षियों के लिए जल भरने का किया आह्वान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर। पंजाब सिंध सेवा समिति जिला की ओर से सुबह बिहारीजी मंदिर पर आने वाले श्रद्घालुओं को जिलाध्यक्ष राकेश खत्री के नेतृत्व में पक्षियों के लिए परिंडों का वितरण किया गया। इस अवसर पर 100 से अधिक परिंडों का वितरण किया गया। इस अवसर पर राकेश खत्री ने श्रद्धालुओं से भीषण गर्मी के मौसम में पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए परिंडों में जल भरने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रभारी राजकुमार तनेजा, देवकी नंदन कालरा, हरबंस तनेजा, पुरुषोत्तम चावला, ललित कपूर, भोला राम, घनश्याम देवनानी आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...