पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साधकों को प्रोटोकॉल योग के सिखाए गुर

साधकों को प्रोटोकॉल योग के सिखाए गुर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून की तैयारी में भारत स्वाभिमान न्यास एवं पतंजलि योग समिति के राज्य कार्यकारिणी सदस्य वीरी सिंह कुंतल की ओर से विश्व प्रिय शास्त्री पार्क में 7 दिवसीय निशुल्क प्रोटोकॉल योग अभ्यास करवाया गया।

कुंतल ने बताया कि भारत सरकार के आयुष विभाग द्वारा निर्धारित अंतर्राष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल में ग्रीवा चालन, स्कन्द चालन, कटिचालन, जानु संचालन, ताडासन, वृक्षासन, पाद हस्तासन, भिकोणासन, उष्ट्रासन, शशकासन, मकरासन, भुजंगासन, पवन मुक्तासन, कपाल भांति, अनुलोम विलोम आदि अभ्यास कराया गया। आयुर्वेद विभाग डॉ. . दिनेश उपाध्याय ने ध्यान की जानकारी दी। शिविर में हीरा सिंह आर्य, विष्णुदत्त अग्रवाल, प्रेम सिंह आर्य, विश्वपाल सिंह, रामकुमार, चंदर सिंह, बबीता मनरोचा आदि मौजूद थे।

भरतपुर। रणजीत नगर स्थित स्वास्थ्य मंदिर में योग के गुर सीखतीं युवतियां।

21 मई से 20 जून तक योग शिविर जारी

भरतपुर। स्वास्थ्य मंदिर संस्थान व केन्द्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद एवं आयुष मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को निशुल्क योग शिविरों का उद्घाटन किया गया। डॉ. वीरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि सीसीआरवाई एन की ओर से नियमित रूप से एक माह तक निशुल्क योग शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जो कि 21 मई से 20 जून तक जारी रहेंगे। योग कक्षाओं के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य मंदिर की ओर से 20 योग शिक्षकों को लगाया गया है। इस अवसर पर दीपक दुबे, नेहा गुप्ता, निशा गर्ग, लवी गुप्ता, शिव सिंह गुर्जर आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...